Get App

Shelter Pharma IPO : अंतिम दिन तक 15.25 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू, रिटेल निवेशकों ने जमकर लगाया दांव

Shelter Pharma IPO : निवेश के अंतिम दिन तक यह इश्यू कुल 15.25 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इस आईपीओ को 5.23 करोड़ इक्विटी शेयरों के लिए बोलियां मिली हैं, जबकि ऑफर पर 38.16 लाख इक्विटी शेयर हैं। आईपीओ में सबसे ज्यादा रिटेल निवेशकों ने दांव लगाया है

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Aug 14, 2023 पर 8:55 PM
Shelter Pharma IPO : अंतिम दिन तक 15.25 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू, रिटेल निवेशकों ने जमकर लगाया दांव
Shelter Pharma के आईपीओ को निवेशकों की अच्छी-खासी प्रतिक्रिया मिली है।

Shelter Pharma के IPO को निवेशकों की अच्छी-खासी प्रतिक्रिया मिली है। निवेश के अंतिम दिन तक यह इश्यू कुल 15.25 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इस आईपीओ को 5.23 करोड़ इक्विटी शेयरों के लिए बोलियां मिली हैं, जबकि ऑफर पर 38.16 लाख इक्विटी शेयर हैं। आईपीओ में सबसे ज्यादा रिटेल निवेशकों ने दांव लगाया है। हर्बल प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी पब्लिक इश्यू के माध्यम से 16.03 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। इश्यू के तहत 38.16 लाख फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए गए हैं। इस इश्यू के लिए 42 रुपये प्रति शेयर का फिक्स प्राइस रखा गया है।

अलग-अलग कैटेगरी में कितना मिला सब्सक्रिप्शन

Shelter Pharma के आईपीओ में सबसे ज्यादा रिटेल निवेशकों ने पैसा लगाया है। उनके लिए रिजर्व हिस्सा 22.28 गुना सब्सक्राइब हुआ है। वहीं, NII के लिए रिजर्व हिस्सा 6.59 गुना सब्सक्राइब हुआ है। गुजरात स्थित कंपनी मुख्य रूप से ह्यूमन फार्मा के साथ-साथ वेटरनरी स्पेस में हर्बल प्रोडक्ट्स के निर्माण पर फोकस करती है। कंपनी आईपीओ फंड का इस्तेमाल अपनी वर्किंग कैपिटल जरूरतों (14 करोड़ रुपये) और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों (0.87 करोड़ रुपये) के लिए करेगी।

जरूरी डेट्स

सब समाचार

+ और भी पढ़ें