Get App

Shiv Texchem IPO: आज 8 अक्टूबर से खुल गया यह आईपीओ, एंकर निवेशकों ने खरीदे ₹28.87 करोड़ के शेयर

Shiv Texchem IPO Opens: हाइड्रोकार्बन आधारित केमिकल्स सप्लाई करने वाली कंपनी शिव टेक्सकेम, का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) मंगलवार 8 अक्टूबर से बोली के लिए खुल रहा है। इससे पहले ही कंपनी ने 7 अक्टूबर को एंकर निवेशक से करीब 28.87 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। कंपनी ने बताया कि उसके IPO में कुल 10 एंकर निवेशकों ने निवेश किया है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 08, 2024 पर 12:08 AM
Shiv Texchem IPO: आज 8 अक्टूबर से खुल गया यह आईपीओ, एंकर निवेशकों ने खरीदे ₹28.87 करोड़ के शेयर
Shiv Texchem का IPO 8 से 10 अक्टूबर तक बोली के लिए खुला रहेगा

Shiv Texchem IPO Opens: हाइड्रोकार्बन आधारित केमिकल्स सप्लाई करने वाली कंपनी शिव टेक्सकेम, का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) मंगलवार 8 अक्टूबर से बोली के लिए खुल रहा है। इससे पहले ही कंपनी ने 7 अक्टूबर को एंकर निवेशक से करीब 28.87 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। कंपनी ने बताया कि उसके IPO में कुल 10 एंकर निवेशकों ने निवेश किया है। सबसे अधिक निवेश इनविक्टा कॉन्टिनम फंड-1 ने किया है, जिसने 5.12 लाख शेयर खरीदे हैं। इसके बाद एनएवी कैपिटल वीसीसी, मावीरा ग्रोथ ऑपर्च्युनिटीज फंड और फिनएवेन्यू ग्रोथ फंड का स्थान है।

बाकी एंकर निवेशकों में स्टेपट्रेड रिवैल्यूएशन फंड, विकास इंडिया ईआईएफ I फंड, मैटरहॉर्न इंडिया ऑपर्च्युनिटी फंड, क्राफ्ट इमर्जिंग मार्केट फंड पीसीसी, राजस्थान ग्लोबल सर्विसेज और आशिका ग्लोबल सिक्योरिटीज का नाम शामिल है।

कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में बताया, "कंपनी ने एंकर निवेशकों को कुल 17,39,200 शेयर आवंटित किए हैं। इन शेयरों को 166 रुपये प्रति शेयर के भाव पर जारी किया गया है।"

मुबंई की इस कंपनी का IPO 8 से 10 अक्टूबर के बीच बोली के लिए खुलेगा। शिव टेक्सकेम अपने IPO से कुल 101.35 करोड़ रुपये जुटाने की योजना में है। यह आईपीओ पूरी तरह से नए शेयरों का है। यानी IPO से मिलने वाली सभी राशि कंपनी के खाते में जाएगी। आईपीओ का प्राइस बैंड 158 से 166 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें