Shree Tirupati Balajee IPO: श्री तिरुपति बालाजी एग्रो ट्रेडिंग कंपनी का पब्लिक इश्यू आज 5 सितंबर से खुल रहा है। IPO की ओपनिंग से पहले कंपनी ने 6 इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स से 50.90 करोड़ रुपये जुटाए। NAV कैपिटल एमर्जिंग स्टार फंड, चाणक्य अपॉर्च्युनिटीज फंड I और नेक्स्ट ऑर्बिट ग्रोथ फंड III ने कंपनी में 10-10 करोड़ रुपये का निवेश किया। एंकर बुक में भाग लेने वाले अन्य इनवेस्टर्स में सेंट कैपिटल फंड, स्टेपट्रेड रिवॉल्यूशन फंड और एस्ट्रॉन कैपिटल VCC-Arven शामिल हैं, जिन्होंने 20.9 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
