Get App

Signature Global की कल 27 सितंबर को लिस्टिंग, पहले दिन ही 10-11% का मुनाफा करा सकता है कंपनी

Signature Global Listing: सिग्नेचर ग्लोबल के शेयर बुधवार 27 सितंबर को स्टॉक एक्सचेंजों पर 10 से 11 फीसदी के प्रीमियम पर लिस्ट हो सकते हैं। कंपनी पिछले कुछ सालों से घाटे में रही हैं और इसका कर्ज भी बढ़ा है। हालांकि एक्सपर्ट्स का कहना है कि इसके बावजूद कंपनी की ब्रांड वैल्यू मजबूत है, जो इसे बाजार में अच्छी पोजिशन दिलाता है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Sep 26, 2023 पर 10:55 PM
Signature Global की कल 27 सितंबर को लिस्टिंग, पहले दिन ही 10-11% का मुनाफा करा सकता है कंपनी
Signature Global के IPO को 12.5 गुना अधिक सब्सक्रिप्शन मिला था

Signature Global Listing: सिग्नेचर ग्लोबल के शेयर बुधवार 27 सितंबर को स्टॉक एक्सचेंजों पर 10 से 11 फीसदी के प्रीमियम पर लिस्ट हो सकते हैं। कंपनी पिछले कुछ सालों से घाटे में रही हैं और इसका कर्ज भी बढ़ा है। हालांकि एक्सपर्ट्स का कहना है कि इसके बावजूद कंपनी की ब्रांड वैल्यू मजबूत है, जो इसे बाजार में अच्छी पोजिशन दिलाता है। इस IPO को 12.5 गुना अधिक सब्सक्रिप्शन मिला था और इसका इश्यू प्राइस 385 रुपये है। हालांकि एनालिस्ट्स को पहले दिन इस आईपीओ के करीब 428 रुपये के भाव पर लिस्ट होने की उम्मीद है।

सिग्नेचर ग्लोबल के शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) बुधवार 26 सितंबर को बढ़कर 43 रुपये पर पहुंच गया, जो इसके शेयरों को 428 रुपये पर लिस्ट होने का संकेत देता है।

Signature Global का आईपीओ 20 सितंबर को बोली के लिए खुला था और 22 सितंबर को बंद हुआ। IPO के जरिए इस रियल एस्टेट रियल एस्टेट डेवलपर ने 730 करोड़ रुपये जुटाए। इस ऑफर में 603 करोड़ रुपये नए शेयर को जारी करके जुटाए गएं। वहीं करीब 127 करोड़ रुपये के शेयरों को ऑफर-फॉर-सेल (OFS) के तहत इसकी शेयरधारक इंटरनेशनल फाइनेंस कॉरपोरेशन ने बिक्री के लिए रखे थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें