Get App

Signoria Creation IPO: जयपुर के क्लोदिंग ब्रांड का 12 मार्च को खुलेगा इश्यू, ग्रे मार्केट में शेयर में जबर्दस्त तेजी

Signoria Creation IPO: कंपनी के प्रोडक्ट्स में महिलाओं के लिए कुर्ती, पैंट, कुर्ती-पैंट व दुपट्टा सेट, टॉप, को-ऑर्ड सेट, गाउन शामिल हैं। वित्त वर्ष 2023 में Signoria Creation का रेवेन्यू 19.15 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 2.31 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी की दो मैन्युफैक्चरिंग यूनिट हैं। IPO में बोली लगाने के लिए मिनिमम लॉट साइज 2000 शेयर तय किया गया है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Mar 08, 2024 पर 1:23 PM
Signoria Creation IPO: जयपुर के क्लोदिंग ब्रांड का 12 मार्च को खुलेगा इश्यू, ग्रे मार्केट में शेयर में जबर्दस्त तेजी
Signoria Creations के शेयरों की लिस्टिंग 19 मार्च को NSE SME पर होगी।

Signoria Creation IPO: जयपुर के क्लोदिंग ब्रांड Signoria Creation का आईपीओ 12 मार्च को खुलने जा रहा है। कंपनी का प्लान इस इश्यू से 9.28 करोड़ रुपये जुटाने का है। यह SME IPO 14 मार्च को क्लोज हो जाएगा। निवेशक 61-65 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बोली लगा सकते हैं। आईपीओ में 14.28 लाख नए शेयर जारी होंगे। बोली लगाने के लिए मिनिमम लॉट साइज 2000 शेयर तय किया गया है। आईपीओ क्लोज होने के बाद कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 19 मार्च को NSE SME पर होगी।

Signoria Creation IPO के लिए Holani Consultants Private Limited बुक रनिंग लीड मैनेजर है। रजिस्ट्रार Bigshare Services Pvt Ltd है और मार्केट मेकर Holani Consultants है। कंपनी के प्रमोटर वासुदेव अग्रवाल, बबीता अग्रवाल, मोहित अग्रवाल और कृतिका छाछंड़ हैं। IPO का 50 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए, 35 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए और 15 प्रतिशत हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व रखा गया है।

क्या बनाती है Signoria Creation और कितना है रेवेन्यू

कंपनी की शुरुआत साल 2019 में हुई थी। Signoria Creation Limited के प्रोडक्ट्स में महिलाओं के लिए कुर्ती, पैंट, कुर्ती-पैंट व दुपट्टा सेट, टॉप, को-ऑर्ड सेट, गाउन शामिल हैं। इसकी दो मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स में से एक जयपुर के मानसरोवर में और दूसरी सांगानेर में है। अप्रैल-सितंबर 2023 की अवधि में कंपनी का रेवेन्यू 6.52 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान शुद्ध मुनाफा 64.52 लाख रुपये दर्ज किया गया। वित्त वर्ष 2023 में Signoria Creation का रेवेन्यू 62.13 प्रतिशत बढ़कर 19.15 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 242.14 प्रतिशत बढ़कर 2.31 करोड़ रुपये रहा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें