Get App

Solar91 लाएगी 100 करोड़ रुपये का IPO, BSE में दाखिल किए कागजात

Solar91 Cleantech भारत भर में कमर्शियल और इंडस्ट्रियल कस्टमर्स को टर्नकी इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) सर्विसेज प्रोवाइड करती है। वर्तमान में पीएम कुसुम (C2 - फीडर लेवल सोलराइजेशन) स्कीम के तहत एक इंडिपेंडेंट पावर प्रोड्यूसर (IPP) के रूप में इसकी ऑर्डर बुक 155MW से अधिक है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 02, 2024 पर 9:27 PM
Solar91 लाएगी 100 करोड़ रुपये का IPO, BSE में दाखिल किए कागजात
सोलर 91 क्लीनटेक लिमिटेड अपना आईपीओ लाने जा रही है।

Solar 91 IPO: सोलर 91 क्लीनटेक लिमिटेड अपना आईपीओ लाने जा रही है। कंपनी ने इसके लिए बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के SME प्लेटफॉर्म पर अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल किया है। कंपनी का इरादा आईपीओ के जरिए लगभग 100 करोड़ रुपये जुटाना है। इश्यू के तहत कंपनी 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 54.36 लाख इक्विटी शेयर जारी करेगी। कंपनी आईपीओ की आय का इस्तेमाल मुख्य रूप से IPP के रूप में प्रोजेक्ट डेवलपमेंट के लिए और EPC कंपनी के रूप में अपनी वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने के लिए करने की योजना बना रही है।

Solar91 क्लीनटेक का बिजनेस

सोलर91 क्लीनटेक भारत भर में कमर्शियल और इंडस्ट्रियल कस्टमर्स को टर्नकी इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) सर्विसेज प्रोवाइड करती है। वर्तमान में पीएम कुसुम (C2 - फीडर लेवल सोलराइजेशन) स्कीम के तहत एक इंडिपेंडेंट पावर प्रोड्यूसर (IPP) के रूप में इसकी ऑर्डर बुक 155MW से अधिक है।

आईपीओ की प्रक्रिया ऐसे समय में शुरू हुई है, जब कंपनी कर्नाटक में IPP प्रोजेक्ट्स में सबसे लोएस्ट बिडर के रूप में उभरी है और यह राजस्थान और कर्नाटक में कैप्टिव ओपन-एक्सेस कंज्यूमर्स के लिए सोलर पार्क डेवलप करने की प्रक्रिया में है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें