Get App

Sri Lotus Developers IPO: दूसरे दिन 5 गुना हुआ सब्सक्राइब, GMP में भारी उछाल, क्या आपको करना चाहिए आवेदन? जानिए

Sri Lotus Developers IPO: श्री लोटस डेवलपर्स के अनलिस्टेड शेयर ग्रे मार्केट में ₹194 प्रति शेयर के प्रीमियम पर कारोबार कर रहे थे, जो IPO मूल्य से 29% से अधिक है। यानी लेटेस्ट GMP से अच्छा-खासा मुनाफा होने की उम्मीद है

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Jul 31, 2025 पर 1:11 PM
Sri Lotus Developers IPO: दूसरे दिन 5 गुना हुआ सब्सक्राइब, GMP में भारी उछाल, क्या आपको करना चाहिए आवेदन? जानिए
यह IPO 30 जुलाई से 1 अगस्त तक खुला रहेगा। निवेशक न्यूनतम 100 शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं, जिसके लिए ₹15,000 के निवेश की आवश्यकता होगी

Sri Lotus Developers IPO: श्री लोटस डेवलपर्स के ₹792 करोड़ के IPO को दूसरे दिन भी निवेशकों से जबरदस्त रिस्पांस देखने को मिल रहा है। दोपहर 11:48 बजे तक, यह IPO 5 गुना से अधिक सब्सक्राइब हो चुका है। NSE के आंकड़ों के अनुसार, 3.97 करोड़ शेयरों के ऑफर साइज के मुकाबले इस IPO को लगभग 21.44 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिलीं। रिटेल निवेशकों का रिजर्व कोटा लगभग 5 गुना, गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) ने अपने कोटे को 6.5 गुना सब्सक्राइब किया है। वहीं योग्य संस्थागत खरीदारों (QIBs) ने 5 गुना से अधिक बुक किया कर लिया है।

IPO की पूरी जानकारी

मुंबई बेस्ड रियल एस्टेट डेवलपर ने ₹140-150 प्रति शेयर के प्राइस बैंड पर शेयरों के एक फ्रेश इश्यू के माध्यम से ₹792 करोड़ जुटाने के लिए यह IPO लॉन्च किया है। यह IPO 30 जुलाई से 1 अगस्त तक खुला रहेगा। निवेशक न्यूनतम 100 शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं, जिसके लिए ₹15,000 के निवेश की आवश्यकता होगी। शेयरों का अलॉटमेंट 2 अगस्त को तय होने की संभावना है, और शेयरों की लिस्टिंग 6 अगस्त को NSE और BSE पर होगी।

क्या आपको निवेश करना चाहिए?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें