Srivari Spices IPO : मसाला और आटा बेचने वाली दिग्गज कंपनी श्रीवारी स्पाइसेज एंड फूड्स (Srivari Spices and Foods) के आईपीओ को निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली है। आज 9 अगस्त को सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन तक यह इश्यू 450.03 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसके साथ ही यह साल 2023 में सबसे अधिक सब्सक्रिप्शन हासिल करने वाला आईपीओ बन गया है। इस आईपीओ में नॉन-इंस्टीट्यूशनल बायर्स के साथ ही रिटेल निवेशकों ने जमकर दांव लगाया है। आईपीओ की सफलता के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 14 अगस्त को फाइनल होगा।
