Get App

Stanley Lifestyles IPO Subscription: दूसरे दिन भी मजबूत रिस्पॉन्स, अब तक 5.22 गुना भरा इश्यू

Stanley Lifestyles IPO subscription status Day 2: भारतीय मार्केट में इसका कोई लिस्टेड पियर्स नहीं है। अधिकतर एनालिस्ट्स ने इस इश्यू को सब्सक्राइब करने की सलाह दी है। इस आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 351-369 रुपये तय किया गया है

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Jun 24, 2024 पर 5:58 PM
Stanley Lifestyles IPO Subscription: दूसरे दिन भी मजबूत रिस्पॉन्स, अब तक 5.22 गुना भरा इश्यू
स्टैनले लाइफस्टाइल्स के आईपीओ को निवेशकों का मजबूत रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Stanley Lifestyles IPO: देश की सुपर प्रीमियम और लग्जरी फर्नीचर ब्रांड स्टैनले लाइफस्टाइल्स के आईपीओ को निवेशकों का मजबूत रिस्पॉन्स मिल रहा है। यह इश्यू सब्सक्रिप्शन के दूसरे दिन तक 5.22 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे कुल 5.35 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है जबकि ऑफर पर 1.02 करोड़ शेयर हैं। यह इश्यू 25 जून तक खुला रहेगा। स्टैनले लाइफस्टाइल्स के ₹537.02 करोड़ के आईपीओ में 25 जून तक बोली लगा सकेंगे। इस आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 351-369 रुपये तय किया गया है।

Stanley Lifestyles IPO: सब्सक्रिप्शन से जुड़ी डिटेल

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) - 0.74 गुना

नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII)- 8.86 गुना

रिटेल इनवेस्टर्स - 6.11 गुना

सब समाचार

+ और भी पढ़ें