Get App

Studds Accessories ने फिर बनाया IPO का प्लान, इस बार रहेगा केवल OFS; ड्राफ्ट जमा

Studds Accessories IPO: स्टड्स एक्सेसरीज, रेवेन्यू के मामले में भारत की सबसे बड़ी टूव्हीलर हेलमेट मेकर है। वहीं वॉल्यूम के मामले में दुनिया की सबसे बड़ी हेलमेट कंपनी है। इसकी 3 मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी हैं, जिनकी कुल मिलाकर सालाना क्षमता 90.4 लाख यूनिट है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Mar 27, 2025 पर 2:43 PM
Studds Accessories ने फिर बनाया IPO का प्लान, इस बार रहेगा केवल OFS; ड्राफ्ट जमा
Studds Accessories ने इससे पहले 2018 में सेबी के पास IPO के लिए ड्राफ्ट पेपर दाखिल किए थे।

Studds Accessories IPO: हेलमेट बनाने वाली कंपनी स्टड्स एक्सेसरीज ने अपने IPO के लिए कैपिटल मार्केट रेगुलेटर SEBI के पास एक बार फिर ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल किया है। IPO में मौजूदा शेयरधारकों और प्रमोटर्स की ओर से केवल 77.9 लाख शेयरों तक का ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा। इसमें मधु भूषण खुराना लगभग 38 लाख शेयर, सिद्धार्थ भूषण खुराना लगभग 8 लाख शेयर और चांद खुराना लगभग 21 लाख शेयर बेचेंगे। वर्तमान में, मधु खुराना के पास कंपनी में 37.95 प्रतिशत, सिद्धार्थ खुराना के पास 31.79 प्रतिशत और चांद खुराना के पास 8.35 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

कंपनी ने इससे पहले 2018 में SEBI के पास IPO के लिए ड्राफ्ट पेपर दाखिल किए थे। उस वक्त IPO में 98 करोड़ रुपये के नए शेयर और 39.4 लाख शेयरों का OFS था। लेकिन फिर उस वक्त IPO प्लान एग्जीक्यूट नहीं किया गया। मौजूदा IPO प्लान के तहत IIFL कैपिटल और ICICI सिक्योरिटीज, पब्लिक इश्यू के लीड मैनेजर होंगे।

भारत की सबसे बड़ी हेलमेट मेकर

स्टड्स एक्सेसरीज, रेवेन्यू के मामले में भारत की सबसे बड़ी टूव्हीलर हेलमेट मेकर है। वहीं वॉल्यूम के मामले में दुनिया की सबसे बड़ी हेलमेट कंपनी है। इसकी 3 मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी हैं, जिनकी कुल मिलाकर सालाना क्षमता 90.4 लाख यूनिट है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2023-24 में 71 लाख हेलमेट बेचे। ​​चौथी मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी बन रही है। कंपनी अपने प्रोडक्ट्स को ‘स्टड्स’ और ‘SMK’ ब्रांड के तहत बनाती और बेचती है। हेलमेट के साथ-साथ कंपनी लगेज, ग्लव्स यानि दस्ताने, रेन सूट और आईवियर जैसी एक्सेसरी भी बेचती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें