Get App

Sula Vineyards IPO Listing: आज लिस्टिंग पर चियर्स होगा? ग्रे मार्केट से मिल रहे ये संकेत

Sula Vineyards IPO Listing: देश की सबसे बड़ी वाइन कंपनी सुला विनयार्ड्स के शेयरों की कल गुरुवार को लिस्टिंग है। चूंकि देश में पहली बार कोई वाइन कंपनी मार्केट में लिस्ट होने की तैयारी कर रही है तो इसे लेकर उत्सुकता थी। हालांकि 960 करोड़ रुपये के इस इश्यू को निवेशकों ने बहुत चियर्स नहीं किया और आखिरी दिन ही फुल सब्सक्राइब हो सका

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 21, 2022 पर 11:26 PM
Sula Vineyards IPO Listing: आज लिस्टिंग पर चियर्स होगा? ग्रे मार्केट से मिल रहे ये संकेत
Sula Vineyards नासिक की कंपनी है। इसका कारोबार मुख्य रूप से दो कैटेगरी में बांटा जा सकता है- वाइन बिजनेस और वाइन टूरिज्म बिजनेस।

Sula Vineyards IPO Listing: देश की सबसे बड़ी वाइन कंपनी सुला विनयार्ड्स के शेयरों की कल गुरुवार को लिस्टिंग है। चूंकि देश में पहली बार कोई वाइन कंपनी मार्केट में लिस्ट होने की तैयारी कर रही है तो इसे लेकर उत्सुकता थी। हालांकि 960 करोड़ रुपये के इस इश्यू को निवेशकों ने बहुत चियर्स नहीं किया और आखिरी दिन ही फुल सब्सक्राइब हो सका। दो दिन तक यह महज 59 फीसदी ही सब्सक्राइब हुआ था। ओवरऑल यह इश्यू 2.33 गुना सब्सक्राइब हुआ है। ग्रे मार्केट से भी कमजोर रिस्पांस मिल रहे हैं। ग्रे मार्केट के संकेतों के मुताबिक सुला के शेयर डिस्काउंट पर लिस्ट हो सकते हैं।

डिस्काउंट पर लिस्ट हो सकते हैं Sula के शेयर

इश्यू खुलने से पहले सुला के शेयर 71 रुपये की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर ट्रेड हो रहे थे। हालांकि अब इसकी हालत यह है कि इसके शेयर 11 रुपये के डिस्काउंट पर मिल रहे हैं। इससे संकेत मिल रहे हैं कि सुला की लिस्टिंग 346 रुपये के भाव पर हो सकती है। इसके शेयर 357 रुपये के भाव पर जारी हुए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें