Get App

Suraksha Diagnostic IPO: यह हेल्थकेयर कंपनी लाएगी ₹800 करोड़ का IPO, पश्चिम बंगाल में है बड़ा कारोबार

Suraksha Diagnostic IPO: शेयर बाजार में जल्द ही एक और हेल्थकेयर कंपनी की एंट्री हो सकती है। दरअसल कोलकाता मुख्यालय वाली डायग्नोस्टिक चेन, सुरक्षा डायग्नोस्टिक प्राइवेट लिमिटेड (Suraksha Diagnostic Pvt Ltd) अपना इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लाने की तैयारी कर रही है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Apr 01, 2024 पर 2:21 PM
Suraksha Diagnostic IPO: यह हेल्थकेयर कंपनी लाएगी ₹800 करोड़ का IPO, पश्चिम बंगाल में है बड़ा कारोबार
Suraksha Diagnostic IPO: सुरक्षा डायग्नोस्टिक ने साल 2005 में अपने कारोबार की शुरुआत की थी

Suraksha Diagnostic IPO: शेयर बाजार में जल्द ही एक और हेल्थकेयर कंपनी की एंट्री हो सकती है। दरअसल कोलकाता मुख्यालय वाली डायग्नोस्टिक चेन, सुरक्षा डायग्नोस्टिक प्राइवेट लिमिटेड (Suraksha Diagnostic Pvt Ltd) अपना इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लाने की तैयारी कर रही है। इस मामले से वाकिफ सूत्रों ने मनीकंट्रोल को बताया कि कंपनी का IPO साइज करीब 800 करोड़ रुपये का हो सकता है। उन्होंने कहा कि इस IPO के जरिए कंपनी की प्रमुख निवेशकों में से एक, आर्बिमेड (OrbiMed) अपनी हिस्सेदारी का एक बड़ा हिस्सा बेच सकती है।

सुरक्षा डायग्नोस्टिक ने साल 2005 में अपने कारोबार की शुरुआत की थी। कंपनी के प्रमोटर किशन केजरीवाल और डॉ सोमनाथ चटर्जी हैं। यह कंपनी पैथोलॉजी, कार्डियोलॉजी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, न्यूरोलॉजी और इमेजिंग से जुड़ी डायग्नोस्टिव सेवाएं मुहैया कराती है। इसका अधिकतर कारोबार मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल में संचालित होता है और राज्य में 40 से अधिक सेंटर हैं। साथ ही पटना और गुवाहाटी में इसका एक-एक सेंटर है।

सूत्रों में से एक ने कहा, “IPO पर काम पहले ही शुरू हो चुका है। ICICI सिक्योरिटीज बतौर इनवेस्टमेंट बैंकर कंपनी को सूचीबद्ध करने की योजना पर सलाह दे रही है।"

सूत्र ने कहा, “अभी तक जो योजना है, उसके मुताबिक यह आईपीओ काफी हद तक ऑफर-फॉर-सेल (OFS) होगा, जिसके जरिए कंपनी के मौजूदा शेयरधारक अपने शेयरों को बिक्री के लिए रखेंगे। इसके तहत ऑर्बिमेड के सबसे बड़ा सेलर्स होने की संभावना है। IPO के साइज पर अभी भी काम किया जा रहा है।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें