Get App

Swiggy IPO: दूसरे दिन भी इनवेस्टर्स में नहीं दिखी तगड़ी दिलचस्पी, अब तक महज 35% सब्सक्राइब

Swiggy IPO के लिए कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी लिमिटेड, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, जेफरीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, एवेंडस कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड, जेपी मॉर्गन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, बोफा सिक्योरिटीज इंडिया लिमिटेड और ICICI सिक्योरिटीज लिमिटेड, बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं। रजिस्ट्रार, लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 07, 2024 पर 9:31 PM
Swiggy IPO: दूसरे दिन भी इनवेस्टर्स में नहीं दिखी तगड़ी दिलचस्पी, अब तक महज 35% सब्सक्राइब
Swiggy IPO में 4,499 करोड़ रुपये के 11.54 करोड़ नए शेयर जारी हो रहे हैं।

Swiggy IPO: फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स सेक्टर की कंपनी स्विगी के 11,327.43 करोड़ रुपये के इश्यू को दूसरे दिन भी ठंडा रिस्पॉन्स मिला। 7 नवंबर को क्लोजिंग तक IPO 0.35 गुना भरा । क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 0.28 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 0.14 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 0.84 गुना सब्सक्राइब हुआ। एंप्लॉयीज के लिए रिजर्व हिस्सा फुली सब्सक्राइब हो चुका है।

स्विगी IPO 6 नवंबर को ओपन हुआ और 8 नवंबर को क्लोज होगा। अलॉटमेंट 11 नवंबर को फाइनल होगा। शेयर BSE और NSE पर 13 नवंबर को लिस्ट होंगे। IPO में बोली लगाने के लिए प्राइस बैंड 371-390 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 38 शेयर है।

एंकर इनवेस्टर्स से जुटाए 5085.02 करोड़

Swiggy IPO में 4,499 करोड़ रुपये के 11.54 करोड़ नए शेयर जारी हो रहे हैं। साथ ही 6,828.43 करोड़ रुपये के 17.51 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल है। कंपनी ने IPO की ओपनिंग से पहले एंकर इनवेस्टर्स से 5,085.02 करोड़ रुपये जुटाए थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें