Tamilnad Mercantile Bank IPO Share Allotment: निजी सेक्टर में देश के सबसे पुराने बैंकों में शुमार तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक (Tamilnad Mercantile Bank) के शेयरों का अलॉटमेंट आज 12 सितंबर को फाइनल हो सकता है। अलॉटमेंट का ऐलान होने के बाद जिन निवेशकों ने आईपीओ के लिए आवेदन किया था, वे इसका स्टेटस बीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे। इसके अलावा आईपीओ के लिए चुने गए रजिस्ट्रार लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट की भी वेबसाइट पर स्टेटस देख सकेंगे।
आईपीओ को मिला था बेहतर रिस्पांस
तमिल मर्केंटाइल बैंक का आईपीओ 5-7 सितंबर सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। 823 करोड़ रुपये के इस इश्यू के लिए 500-525 रुपये का प्राइस बैंड और 28 शेयरों का लॉट साइज तय किया गया था। खुदरा निवेशकों के दम पर यह इश्यू 2.86 गुना सब्सक्राइब हुआ था। खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्सा 6.48 गुना सब्सक्राइब हुआ था। ग्रे मार्केट की बात करें तो इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 10 रुपये है। आज इसका अलॉटमेंट फाइनल होगा और लिस्टिंग 15 सितंबर को होगी। नीचे आईपीओ का स्टेटस चेक करने का तरीका स्टेपवाइज बताया जा रहा है।
स्टेटस चेक करने का स्टेपवाइज तरीका
BSE की वेबसाइट पर ऐसे देखें अलॉटमेंट स्टेटस
Tamilnad Mercantile Bank के बारे में डिटेल्स
तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक करीब 100 साल पुराना बैंक है और इसकी स्थापना 1921 में हुई थी। यह बैंक माइक्रो, स्माल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज (MSMEs), किसानों और खुदरा ग्राहकों को बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज मुहैया कराता है। 31 मार्च 2022 तक उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक इसके 509 ब्रांच और 50.8 ग्राहक हैं। तमिलनाडु मे 369 ब्रांच के अलावा यह बैंक देश के 15 अन्य राज्यों व 4 केंद्र शासित प्रदेशों में भी मौजूद है।
बैंक के वित्तीय सेहत की बात करें तो इसका नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 36 फीसदी उछलकर 821.91 करोड़ रुपये पर पहुंच गया और ब्याज से होने वाली नेट इनकम 18 फीसदी की उछाल के साथ 1815.23 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।