Get App

तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक ने आईपीओ से पहले एंकर निवेशकों से जुटाये 363.53 करोड़ रुपये

तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक को आईपीओ के जरिये 831.6 करोड़ रुपये जुटाने की उम्मीद है जिसमें इश्यू का 75 प्रतिशत भाग पात्र संस्थागत निवेशकों, 15 प्रतिशत गैर-संस्थागत निवेशकों और शेष 10 प्रतिशत रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 03, 2022 पर 10:23 AM
तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक ने आईपीओ से पहले एंकर निवेशकों से जुटाये 363.53 करोड़ रुपये
तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक देश के सबसे पुराने प्राइवेट सेक्टर के बैंकों में से एक है और बैंक मुख्य रूप से MSMEs, कृषि और रिटेल ग्राहकों को बैंकिंग और वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराता है

निजी क्षेत्र के बैंक तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक (Tamilnad Mercantile Bank)  ने शुक्रवार को कहा कि उसने अपनी शुरुआती शेयर बिक्री से पहले एंकर निवेशकों से 363.53 करोड़ रुपये जुटाए हैं। बैंक का आईपीओ सोमवार (5 सितंबर) को सार्वजनिक सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 7 सितंबर को बंद होगा।

बीएसई की वेबसाइट पर अपलोड किए गए एक सर्कुलर के मुताबिक बैंक ने एंकर निवेशकों को कुल 71,28,000 इक्विटी शेयर 510 रुपये के भाव पर आवंटित किए हैं। इससे बैंक को कुल मिलाकर 363.53 करोड़ रुपये मिले हैं।

नोमुरा, ociete Generale, मैक्स लाइफ इंश्योरेंस, कोटक महिंद्रा लाइफ इंश्योरेंस, Bajaj Allianz लाइफ इंश्योरेंस, चोलामंडलम जनरल इंश्योरेंस, ऑथम इन्वेस्टमेंट, Alchemie वेंचर्स, मनीवाइज फाइनेंशियल सर्विसेज, ब्लेंड फंड एंकर निवेशकों में शामिल हैं।

रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (Red Herring Prospectus (RHP) के अनुसार आईपीओ 1.58 करोड़ इक्विटी शेयरों का एक नया इश्यू होगा। तूतीकोरिन (uticorin) स्थित बैंक भविष्य की पूंजी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए अपने टियर- I कैपिटल बेस को बढ़ाने के लिए इस इश्यू से प्राप्त पैसे का उपयोग करेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें