Get App

Tata Capital IPO का ड्राफ्ट हुआ फाइल, टाटा संस बेचेगी 23 करोड़ शेयर

Tata Capital IPO: कोटक महिंद्रा कैपिटल, बीएनपी पारिबा, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इस पब्लिक इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर्स में शामिल हैं। टाटा कैपिटल का IPO सितंबर 2025 से पहले आ जाएगा। टाटा संस के पास टाटा कैपिटल में 92.83 प्रतिशत हिस्सेदारी है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Aug 04, 2025 पर 10:20 PM
Tata Capital IPO का ड्राफ्ट हुआ फाइल, टाटा संस बेचेगी 23 करोड़ शेयर
Tata Sons इस IPO में 23 करोड़ शेयर बेचने की योजना बना रही है।

Tata Capital IPO: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा कैपिटल ने अपने आईपीओ के लिए ड्राफ्ट पेपर जमा कर दिए हैं। यह टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की सहायक कंपनी है। रॉयटर्स के मुतााबिक, आईपीओ में 21 करोड़ नए शेयर जारी होंगे। साथ ही मौजूदा शेयरहोल्डर्स की ओर से 26.58 करोड़ शेयरों को ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बिक्री के लिए रखा जाएगा। OFS में टाटा संस 23 करोड़ शेयर बेचने की योजना बना रही है। वहीं इंटरनेशनल फाइनेंस कॉरपोरेशन 3.58 करोड़ शेयर बेचने की तैयारी में है।

कोटक महिंद्रा कैपिटल, बीएनपी पारिबा, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इस IPO के बुक रनिंग लीड मैनेजर्स में शामिल हैं। Tata Capital अपने IPO में नए शेयरों को जारी कर हासिल होने वाले पैसों का इस्तेमाल प्राप्त भविष्य की पूंजी जरूरतों को पूरा करने के लिए करेगी। इन जरूरतों में उधार देना भी शामिल है। टाटा कैपिटल एक NBFC है। टाटा संस के पास टाटा कैपिटल में 92.83 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

कॉन्फिडेंशियल रूट से जमा किए गए ड्राफ्ट को मिल चुकी है मंजूरी

इससे पहले Tata Capital ने अप्रैल 2025 में IPO के लिए कॉन्फिडेंशियल प्री-फाइलिंग रूट के जरिए ड्राफ्ट जमा किया था, जिसे SEBI ने जून महीने में मंजूरी दे दी। कहा गया था कि कंपनी अपने IPO की मदद से 17,200 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। ड्राफ्ट SEBI के साथ-साथ BSE और NSE को भी जमा किया था। कॉन्फिडेंशियल प्री-फाइलिंग रूट कंपनियों को लिस्टिंग पर अंतिम फैसले पर पहुंचने तक गोपनीयता की सुविधा देता है। अगर जरूरी हो तो वे बाद में बाजार की स्थितियों के आधार पर महत्वपूर्ण जानकारी का खुलासा किए बिना ड्राफ्ट को वापस भी ले सकती हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें