Tata Technologies IPO: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज ने इस साल मार्च में अपना इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लाने के लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) के पास डॉक्यूमेंट जमा कराए थे। यह टाटा मोटर्स की एक सब्सिडियरी कंपनी है। Tata Technologies मुख्य रूप से 4 सेगमेंट अपनी सेवाएं देती है। इसमें इंजीनियरिंग रिसर्च एंड डेवलपमेंट (ER&D), डिजिटल एंटरप्राइज सर्विस, एजुकेशनल सर्विस और प्रोडक्ट एंड वैल्यू एडेड रिसेलिंग शामिल है। कंपनी अपने ER&D बिजनेस के तहत ऑटो कंपनियों को इंजीनियरिंग सेवाएं मुहैया कराती है। वहीं इसका डिजिटल एंटरप्राइज सर्विस सेगमेंट में कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा एनालिटिक्स, मशीन लर्निंग और अन्य जैसी सेवाओं में काम करती है। टाटा टेक्नोलॉजीज की एजुकेशनल सर्विस, छात्रों को मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री पर आधारित ज्ञान मुहैया कराती है।
