TVS Supply Chain Solutions IPO : TVS सप्लाई चेन सॉल्यूशंस का आईपीओ कल यानी 10 अगस्त को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। निवेशक इस इश्यू में 14 अगस्त तक निवेश कर सकेंगे। वहीं, एंकर निवेशकों के लिए यह इश्यू एक दिन पहले यानी 9 अगस्त को खुल जाएगा। यह पिछले 25 सालों में ग्रुप का पहला आईपीओ होगा। कंपनी ने इस आईपीओ के लिए 187-197 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। कंपनी इस आईपीओ के जरिए 880 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। यहां हमने इससे जुड़ी तमाम डिटेल दी है।
