TVS Supply Chain Solutions IPO : TVS सप्लाई चेन सॉल्यूशंस का आईपीओ आज 10 अगस्त को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। इस आईपीओ को पहले दिन 55 फीसदी सब्सक्रिप्शन मिला है। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि रिटेल निवेशकों ने इसमें अच्छी-खासी दिलचस्पी दिखाई है और उनके लिए रिजर्व हिस्सा पूरी तरह से भर गया है। इस आईपीओ को अब तक 1,37,49,844 इक्विटी शेयरों के लिए बोलियां मिली हैं, जबकि ऑफर पर 2.51 करोड़ शेयर हैं। कंपनी 18 एंकर निवेशकों से 396 करोड़ रुपये पहले ही जुटा चुकी है। 880 करोड़ रुपये के इस आईपीओ में निवेशक 14 अगस्त तक पैसे लगा सकेंगे।
