Get App

Unicommerce eSolutions IPO: स्नैपडील और सॉफ्टबैंक के निवेश वाली कंपनी के इश्यू में 6 अगस्त से लगेंगे पैसे, प्राइस बैंड फिक्स

Unicommerce eSolutions IPO Details: कंपनी के प्रमोटर AceVector Limited (पुराना नाम Snapdeal), Starfish I Pte. Ltd, कुणाल बहल और रोहित कुमार बंसल हैं। IPO में स्नैपडील 94.38 लाख शेयरों को बेचना चाहती है। वहीं सॉफ्टबैंक 1.61 करोड़ शेयरों को बिक्री के लिए रखेगी। यूनिकॉमर्स ई-सॉल्यूशंस की शुरुआत 2012 में हुई थी

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Aug 01, 2024 पर 12:49 PM
Unicommerce eSolutions IPO: स्नैपडील और सॉफ्टबैंक के निवेश वाली कंपनी के इश्यू में 6 अगस्त से लगेंगे पैसे, प्राइस बैंड फिक्स
Unicommerce eSolutions के शेयरों की लिस्टिंग BSE और NSE पर 13 अगस्त को होगी।

Unicommerce eSolutions IPO: स्नैपडील और सॉफ्टबैंक के निवेश वाले SaaS प्लेटफॉर्म यूनिकॉमर्स ई-सॉल्यूशंस लिमिटेड का पब्लिक इश्यू 6 अगस्त को खुलने जा रहा है। इसके लिए प्राइस बैंड 102-108 करोड़ रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। लॉट साइज 138 शेयर है। कंपनी 276.57 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। एंकर निवेशक 5 अगस्त को बोली लगा सकेंगे। इश्यू 8 अगस्त को क्लोज होगा। इसके बाद शेयरों की लिस्टिंग BSE और NSE पर 13 अगस्त को होगी। यूनिकॉमर्स ई-सॉल्यूशंस की शुरुआत 2012 में हुई थी। 2015 में इसे स्नैपडील ने खरीद लिया।

यह सॉफ्टवेयर-एज-ए-सर्विस (SaaS) प्लेटफॉर्म, ब्रांड्स, सेलर्स और लॉजिस्टिक्स प्रोवाइडर्स के लिए ई-कॉमर्स ऑपरेशंस मैनेज करता है। IPO में केवल 2.56 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (OFS) रहेगा। इसका मतलब है कि IPO से मिलने वाले पैसे, OFS में शेयर बिक्री करने वाले शेयरहोल्डर्स के पास जाएंगे। कंपनी को कोई अमाउंट नहीं मिलेगा। कंपनी के प्रमोटर AceVector Limited (पुराना नाम Snapdeal), Starfish I Pte. Ltd, कुणाल बहल और रोहित कुमार बंसल हैं। IPO में स्नैपडील 94.38 लाख शेयरों को बेचना चाहती है। वहीं सॉफ्टबैंक 1.61 करोड़ शेयरों को बिक्री के लिए रखेगी।

Unicommerce eSolutions IPO का रिजर्व हिस्सा

IPO में 75 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए, 10 प्रतिशत हिस्सा ​रिटेल इनवेस्टर्स के लिए और 15 प्रतिशत हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व है। Unicommerce eSolutions IPO के लिए Iifl Securities और Clsa India बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं। रजिस्ट्रार Link Intime India है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें