Uniparts India IPO: आज एक नया इश्यू खुल रहा है। इंजीनियर्ड सिस्टम्स मैन्युफैक्चर कंपनी Uniparts India का इश्यू 30 नवंबर को खुलकर 2 दिसंबर को बंद हो रहा है। Uniparts India ने अपने IPO के लिए 548-577 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। कंपनी का इश्यू पूरी तरह से ऑफर-फॉर-सेल (OFS) है। इसका मतलब है कि कंपनी अपने IPO के तहत कोई भी नए शेयर नहीं जारी कर रही है। बल्कि IPO में शामिल सभी 1.44 करोड़ शेयरों को इसके प्रमोटरों और मौजूदा शेयरधारकों की तरफ से बिक्री के लिए रखा गया है।
