Get App

Uniparts India IPO: पहले दिन 58% सब्सक्राइब हुआ इश्यू, जानें आज का GMP और बाकी डिटेल्स

Uniparts India IPO: रिटेल निवेशकों ने अपने लिए आरक्षित शेयरों के हिस्से को करीब 77% सब्सक्राइब किया है, वहीं NII के कोटे में कंपनी को पहले दिन 90% बोली मिली है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 30, 2022 पर 10:16 PM
Uniparts India IPO: पहले दिन 58% सब्सक्राइब हुआ इश्यू, जानें आज का GMP और बाकी डिटेल्स
Uniparts India ने अपने IPO के लिए 548-577 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है

Uniparts India IPO: इंजीनियर्ड सिस्टम्स बनाने वाली कंपनी यूनिपार्ट्स इंडिया के इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) को बुधवार 30 नवबंर को बोली खुलने के पहले दिन करीब 58% सब्सक्रिप्शन मिला। कंपनी ने अपने IPO के तहत कुल 1.01 करोड़ शेयरों को बिक्री के लिए रखा है, जिसके बदले में अभी तक निवेशकों से उसे 58.36 लाख शेयरों के लिए बोली मिली है। रिटेल निवेशकों ने अपने लिए आरक्षित शेयरों के हिस्से को करीब 77 फीसदी सब्सक्राइब किया है। वहीं नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) के कोटे में कंपनी को पहले दिन 90 फीसदी बोली मिली है।

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के कोटे में कंपनी को पहले दिन सिर्फ 8,050 शेयरों के लिए बोली मिली, जबकि इनके लिए कुल 28.96 लाख शेयरों को आरक्षित किया गया है। Uniparts India का IPO 2 दिसंबर तक बोली के लिए खुला रहेगा। IPO के लिए 548-577 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है।

एंकर निवेशकों से जुटाए 250.68 करोड़

Uniparts India ने IPO खुलने से पहले 29 नवंबर को एंकर इनवेस्टर्स से 250.68 करोड़ रुपए जुटाए हैं। BSE को दी गई जानकारी में कंपनी ने बताया है कि उसने एंकर इनवेस्टर्स को 43.44 लाख इक्विटी शेयर जारी किए हैं। कंपनी ने 577 रुपए के ऊपरी भाव से शेयर आवंटित किए हैं। एंकर बुक में कुल 21 इनवेस्टर्स शामिल थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें