Anya Polytech & Fertilizers IPO: रिटेल आउटलेट्स 'अन्या उन्नति केंद्र' के जरिए खाद, बीज और पशुओं के चारे बेचने वाली अन्या पॉलीटेक एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड अपना आईपीओ लाने जा रही है। कंपनी को अपने इस SME IPO को लाने के लिए NSE की मंजूरी मिल गई है। अन्या पॉलीटेक एंड फर्टिलाइजर्स इस आईपीओ के तहत ₹2 प्रति शेयर की फेस वैल्यू पर 3.20 करोड़ इक्विटी शेयर जारी करेगी। इसके शेयरों की NSE SME पर लिस्टिंग होगी। यहां आईपीओ से जुड़ी डिटेल्स और कंपनी के कारोबार के बारे में बताया जा रहा है।
