IPO निवेशकों के लिए अच्छी खबर है। नॉर्दर्न आर्क कैपिटल और श्री तिरुपति बालाजी एग्रो ट्रेडिंग कंपनी अपना आईपीओ लाने जा रही है। दोनों कंपनियों को अपने आईपीओ प्लान के साथ आगे बढ़ने के लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी की मंजूरी मिल गई है। रिपोर्ट के अनुसार सेबी ने 10 जुलाई को नॉर्दर्न आर्क कैपिटल और 12 जुलाई को श्री तिरुपति बालाजी एग्रो ट्रेडिंग कंपनी को ऑब्जर्वेशन लेटर जारी किया है। किसी भी कंपनी को ऑब्जर्वेशन लेटर जारी होने के एक साल के भीतर आईपीओ लॉन्च करना जरूरी होता है।
