Get App

Upcoming IPO : 4 अगस्त को खुलेंगे इन 3 कंपनियों के आईपीओ, कुल 1600 करोड़ रुपये जुटाने का है प्लान

बायोटेक्नोलॉजी कंपनी Concord Biotech आईपीओ के जरिए 1550.6 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। यह मेनबोर्ड सेगमेंट का इश्यू है। निवेशक इस इशूय में 8 अगस्त तक पैसे लगा सकेंगे। कंपनी ने इसका प्राइस बैंड 705-741 रुपये प्रति शेयर तय किया है

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Aug 03, 2023 पर 9:59 PM
Upcoming IPO : 4 अगस्त को खुलेंगे इन 3 कंपनियों के आईपीओ, कुल 1600 करोड़ रुपये जुटाने का है प्लान
कल यानी 4 अगस्त को 3 आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाले हैं।

Upcoming IPO : कल यानी 4 अगस्त को 3 आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाले हैं। इन कंपनियों का आईपीओ कुल मिलाकर 1600 करोड़ रुपये का होगा। इनमें एक आईपीओ मेनबोर्ड सेगमेंट से और दो आईपीओ SME सेगमेंट से हैं। जिन कंपनियों के आईपीओ 4 अगस्त को खुलने वाले हैं उनमें बायोटेक्नोलॉजी कंपनी Concord Biotech, Yudiz Solutions और Sangani Hospitals शामिल हैं। यहां हमने इन तीनों आईपीओ से जुड़ी पूरी डिटेल दी है।

Concord Biotech IPO

बायोटेक्नोलॉजी कंपनी कॉनकॉर्ड बायोटेक आईपीओ के जरिए 1550.6 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। यह मेनबोर्ड सेगमेंट का इश्यू है। निवेशक इस इशूय में 8 अगस्त तक पैसे लगा सकेंगे। कंपनी ने इसका प्राइस बैंड 705-741 रुपये प्रति शेयर तय किया है। आईपीओ के तहत कंपनी के कर्मचारियों के लिए 10000 इक्विटी शेयर रिजर्व रखे गए हैं। उन्हें ये शेयर फाइनल ऑफर प्राइस से 70 रुपये प्रति शेयर के डिस्काउंट पर मिलेंगे।

यह इश्यू पूरी तरह ऑफर फॉर सेल पर बेस्ड है। दिवंगत दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला की रेयर एंटरप्राइजेज समर्थित कॉनकॉर्ड को इस ऑफर से कोई पैसा नहीं मिलेगा। इसके तहत क्वाड्रिया कैपिटल समर्थित हेलिक्स इन्वेस्टमेंट होल्डिंग्स पीटीई लिमिटेड अपनी पूरी 20 फीसदी हिस्सेदारी (2.09 करोड़ शेयर) बेचेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें