Upcoming IPO : पिछले कुछ समय में लगातार कई कंपनियों ने अपना आईपीओ लॉन्च किया है। इसी कड़ी में अब 1 अगस्त को दो SME आईपीओ खुलने वाले हैं, जिसमें Oriana Power और Vinsys IT Services India शामिल हैं। इन कंपनियों की लिस्टिंग NSE के Emerge प्लेटफॉर्म पर होगी। Vinsys IT कंपनी आईपीओ के जरिए 49.84 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। इसके अलावा, Oriana Power का इरादा 59.64 करोड़ रुपये जुटाने का है। यहां हमने इन दोनों आईपीओ से जुड़ी पूरी डिटेल दी है।
