Get App

Upcoming IPO: ओरियाना पावर लाएगी अपना आईपीओ, NSE ईमर्ज के पास जमा कराए अपना ड्राफ्ट पेपर

Upcoming IPO: सोलर एनर्जी से जुड़े सॉल्यूशंस मुहैया कराने वाली कंपनी ओरियाना पावर (Oriana Power) गुरुवार 23 जून ने अपना इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लाने के लिए ड्राफ्ट पेपर जमा कराए। कंपनी ने यह ड्राफ्ट एनएसई इमर्ज (NSE Emerge) के पास जमा कराए हैं। ड्राफ्ट पेपर के मुताबिक, कंपनी अपने आईपीओ के तहत कुल 50.55 लाख इक्विटी शेयरों को जारी करेगी

Moneycontrol Newsअपडेटेड Jun 23, 2023 पर 9:57 PM
Upcoming IPO: ओरियाना पावर लाएगी अपना आईपीओ, NSE ईमर्ज के पास जमा कराए अपना ड्राफ्ट पेपर
Oriana Power का वित्त वर्ष 2023 में रेवेन्यू 134 करोड़ रुपये रहा था

Upcoming IPO: सोलर एनर्जी से जुड़े सॉल्यूशंस मुहैया कराने वाली कंपनी ओरियाना पावर (Oriana Power) गुरुवार 23 जून ने अपना इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लाने के लिए ड्राफ्ट पेपर जमा कराए। कंपनी ने यह ड्राफ्ट एनएसई इमर्ज (NSE Emerge) के पास जमा कराए हैं। ड्राफ्ट पेपर के मुताबिक, कंपनी अपने आईपीओ के तहत कुल 50.55 लाख इक्विटी शेयरों को जारी करेगी। ये सभी शेयर 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले होंगे। कंपनी ने IPO के लिए कॉरपोरेट कैपिटल वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड को लीड मैनेजर नियुक्त किया है। वहीं स्काईलाइन फाइनेंशियल सर्विस प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू का रजिस्ट्रार होगा।

ड्राफ्ट पेपर के मुताबिक, कंपनी अपने आईपीओ से जुटाए गए पैसों में से 23 करोड़ रुपये का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने, 20 करोड़ रुपये सब्सिडियरी कंपनियों में निवेश करने, 2 करोड़ रुपये विस्तार योजनाओं से जुड़े कैपिटल एक्सपेंडिचर में और बाकी दूसरे सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।

इस कंपनी को साल 2017 में पहली पीढ़ी के आंत्रप्रेन्योर्स रूपल गुप्ता, प्रवीण जांगड़ा और अनिरुद्ध सारस्वत ने मिलकर शुरू किया था। वित्त वर्ष 2023 में कंपनी का रेवेन्यू 134 करोड़ रुपये था, जबकि इसके पिछले वित्त वर्ष में कंपनी का रेवेन्यू 101 करोड़ रुपये था। वहीं कंपनी का शुद्ध मुनाफा वित्त वर्ष 2023 में लगभग दोगुना होकर 12.69 करोड़ रुपये था, जो इसके पिछले वित्त वर्ष में 6.96 करोड़ रुपये था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें