Get App

Utkarsh SFB IPO : पहले दिन ही 4.73 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू, रिटेल निवेशकों ने जमकर लगाया दांव

ग्रे मार्केट में Utkarsh SFB मजबूत स्थिति में है। आज यह इश्यू 17 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 42 रुपये के भाव पर हो सकती है। इस हिसाब से निवेशकों को लिस्टिंग पर 68 फीसदी का बंपर मुनाफा होने की संभावना है

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Jul 12, 2023 पर 7:07 PM
Utkarsh SFB IPO : पहले दिन ही 4.73 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू, रिटेल निवेशकों ने जमकर लगाया दांव
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के आईपीओ को निवेशकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिलती दिख रही है।

Utkarsh SFB IPO : उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के आईपीओ को निवेशकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिलती दिख रही है। आज 12 जुलाई को इस आईपीओ में सब्सक्रिप्शन का पहला दिन था और इश्यू खुलने के दो घंटे में ही यह पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया था। पहले दिन यह कुल मिलाकर 4.73 गुना सब्सक्राइब हुआ है। 500 करोड़ रुपये के ऑफर साइज वाले इस आईपीओ में रिटेल निवेशक और नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) जमकर दांव लगा रहे हैं। BSE के आंकड़ों के मुताबिक इस आईपीओ को अब तक 57,07,21,800 शेयरों के लिए बोलियां मिल गई हैं जबकि ऑफर पर 12,05,43477 शेयर हैं।

अलग-अलग कैटेगरी में कैसी रही प्रतिक्रिया

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) - 0.04%

नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) - 8.25 गुना

सब समाचार

+ और भी पढ़ें