Utkarsh SFB IPO : उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक शानदार सब्सक्रिप्शन नंबर के बाद अब लिस्टिंग के लिए तैयार है। इस आईपीओ को 12 जुलाई से 14 जुलाई के बीच निवेशकों की मजबूत प्रतिक्रिया मिली और यह कुल 101.91 गुना सब्सक्राइब हुआ है। स्टॉक मार्केट में कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग कल यानी 21 जुलाई को होने वाली है। पहले इसकी लिस्टिंग डेट 24 जुलाई थी लेकिन अब कंपनी तय समय से पहले ही लिस्ट होने जा रही है। सब्सक्रिप्शन नंबर और ग्रे मार्केट में जबरदस्त डिमांड को देखते हुए इस आईपीओ की लिस्टिंग पर निवेशकों को बंपर मुनाफा होने की संभावना जताई जा रही है। आइए जानते हैं, क्या है एक्सपर्ट्स की राय।
