Get App

Vaibhav Jewellers के IPO को फीका रिस्पॉन्स, पहले दिन सिर्फ 13% सब्सक्राइब हुआ इश्यू

Vaibhav Jewellers IPO: मनोज वैभव जेम्स 'एन' ज्वैलर्स (Manoj Vaibhav Gems N Jewellers) के इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) को बोली खुलने के पहले दिन 22 सितंबर को निवेशकों से फीका रिस्पॉन्स मिला। कंपनी का IPO पहले दिन की बोली समाप्त होने तक महज 13 फीसदी सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी ने अपने IPO के तहत कुल 91.2 लाख शेयरों को बिक्री के लिए रखा है, जिसके बदले में उसे अभी तक 12.23 लाख शेयरों के लिए बोलियां मिली हैं

Moneycontrol Newsअपडेटेड Sep 22, 2023 पर 9:20 PM
Vaibhav Jewellers के IPO को फीका रिस्पॉन्स, पहले दिन सिर्फ 13% सब्सक्राइब हुआ इश्यू
Vaibhav Jewellers के IPO के लिए बोली 26 सितंबर को बंद होगी

Vaibhav Jewellers IPO: मनोज वैभव जेम्स 'एन' ज्वैलर्स (Manoj Vaibhav Gems N Jewellers) के इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) को बोली खुलने के पहले दिन 22 सितंबर को निवेशकों से फीका रिस्पॉन्स मिला। कंपनी का IPO पहले दिन की बोली समाप्त होने तक महज 13 फीसदी सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी ने अपने IPO के तहत कुल 91.2 लाख शेयरों को बिक्री के लिए रखा है, जिसके बदले में उसे अभी तक 12.23 लाख शेयरों के लिए बोलियां मिली हैं। रिटेल निवेशकों ने अपने लिए आरक्षित कोटे का अभी तक 25 फीसदी सब्सक्राइब किया है। वहीं हाई नेटवर्थ इंडीविजुअल (HNI) की कैटेगरी में कंपनी को अभी तक 5 फीसदी सब्सक्रिप्शन मिला है। वहीं क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) ने पहले दिन IPO में भाग नहीं लिया।

बता दें कि कंपनी ने अपने IPO का 35 फीसदी हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए, 15 फीसदी हिस्सा HNI के लिए और 35 फीसदी हिस्सा QIB के लिए आरक्षित रखा है।

कंपनी अपने आईपीओ से करीब 270.20 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। इसमें 210 करोड़ रुपये फ्रेश इश्यू जारी करके जुटाए जाएंगे। जबकि बाकी 60.20 करोड़ रुपये के 28 लाख शेयर कंपनी की प्रमोटर भारत मल्लिका रत्ना कुमारी (HUF) की ओर से बिक्री के लिए रखे जाएंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें