Vijaya Diagnostic IPO allotment: विजया डायग्नॉस्टिक के शेयरों का अलॉटमेंट 8 सितंबर को हो सकता है। कंपनी का इश्यू 1 सितंबर को खुला और 3 सितंबर को बंद हुआ था। आखिरी दिन तक Vijaya Diagnostic का IPO 4.54 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इश्यू खुलने के पहले दो दिनों में निवेशकों का रवैया बहुत ठंडा था। हालांकि तीसरे दिन थोड़ी ज्यादा बोलियां लगी थीं।
Vijaya Diagnostic के IPO को निवेशकों से बहुत अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई थी। ग्रे मार्केट में Vijaya Diagnostic के अनलिस्टेड शेयरों का प्रीमियम 40 रुपए से घटकर आज 1-2 रुपए पर आ गया है। एक दिन पहले रविवार तक इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम 5 रुपए था। बाजार के जानकारों का मानना है कि Vijaya Diagnostic का इश्यू पूरी तरह ऑफर फॉर सेल था जिसकी वजह से इसमें निवेशकों की दिलचस्पी कम रही। कंपनी का इश्यू प्राइस 522-531 रुपए था।
अगर आपने भी इस इश्यू में निवेश किया था तो ऐसे चेक कर सकते हैं अलॉटमेंट स्टेटस
इस लिंक पर क्लिक करने के बाद Status of Issue Application का एक पेज खुलेगा। इसपर इक्विटी का ऑप्शन सेलेक्ट करें।
आप जिस कंपनी के IPO का अलॉटमेंट चेक करना चाहते हैं उस कंपनी का नाम सेलेक्ट करें।
इसके बाद अपना एप्लिकेशन नंबर डालें।
इसके नीचे आपको अपने PAN की डिटेल डालनी होगी।
इसके बाद आपको I am not a robot के बॉक्स पर क्लिक करके वेरिफाई करें।
इसके बाद सर्च का बटन दबाएं और स्टेटस आपके सामने होगा।
इसके बाद ड्रॉपबॉक्स में उस IPO का नाम सेलेक्ट करें जिसका अलॉटमेंट स्टेटस चेक करना है।
इसके नीचे आप इन तीनों में से कोई भी एक जानकारी देकर स्टेटस चेक कर सकते हैं-
इसके बाद अपने एप्लिकेशन का टाइप सेलेक्ट करें। यानी ASBA या नॉन-ASBA में से चुनें।
आप जो मोड सेलेक्ट करेंगे उसके हिसाब से आपको उसके नीचे जानकारी देनी होगी।
इसके बाद आप कैप्चा भरें और सबमिट कर दें।
आपक अलॉटमेंट स्टेटस आपके सामने होगा।
जिन लोगों को Vijaya Diagnostic के शेयर अलॉट नहीं होंगे उनका पैसा 9 सितंबर तक उनके खातों में आ जाएगा। जिन लोगों को शेयर अलॉट होंगे उनके डिमैट अकाउंट में 13 सितंबर तक शेयर नजर आने लगेंगे।
Vijaya Diagnostic के शेयरों की लिस्टिंग 14 सितंबर सोमवार को है।