विसामन ग्लोबल सेल्स लिमिटेड का आईपीओ 24 जून को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। कंपनी ने इश्यू के लिए 43 रुपये का फिक्स्ड ऑफर प्राइस तय किया है। यह एक SME IPO है, जिसके जरिए कंपनी का इरादा 16.05 करोड़ रुपये जुटाने का है। निवेशकों के पास इस आईपीओ में 26 जून तक निवेश का मौका रहेगा। इस आईपीओ के तहत 16.05 करोड़ रुपये के 37.32 लाख फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। वहीं, इसमें ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए कोई बिक्री नहीं होगी।
