Vishal Mega Mart IPO: फैशन हाइपरमार्केट चेन विशाल मेगा मार्ट अब IPO लाने की तैयारी में है। केदार कैपिटल और प्रमोटर्स कंपनी का कंसोर्शियम इसकी प्रमोटर है। इस मामले की जानकारी रखने वाले तीन लोगों ने मनीकंट्रोल को बताया कि अपने इश्यू के लिए कंपनी सेबी के पास गुपचुप पेपर जमा करने वाली है। गुपचुप पेपर जमा करना DRHP से अलग होता है। DRHP से गुपचुप पेपर जमा करना अलग है। DRHP में सारी जानकारियां सार्वजनिक होती हैं। जबकि गुपचुप पेपर जमा करने पर कंपनी की तरफ से दिए गए डिटेल सिर्फ सेबी तक ही सीमित रहती है।
