Vishal Mega Mart IPO: सुपरमार्केट चेन विशाल मेगा मार्ट का 8,000 करोड़ रुपये का पब्लिक इश्यू 12 दिसंबर को दूसरे दिन फुली सब्सक्राइब हो गया। शाम 4 बजे तक यह 1.38 गुना भर चुका है। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 0.41 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 3.27 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा फुली सब्सक्राइब हो चुका है।
