Vishnu Prakash IPO: सरकारी प्रोजेक्ट पर काम करने वाली कंपनी का खुल गया आईपीओ, ग्रे मार्केट में रॉकेट बने हैं शेयर

Vishnu Prakash IPO: सरकारी प्रोजेक्ट्स पर काम करने वाली विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया (Vishnu Prakash R Punglia) का आईपीओ आज खुल गया है। इस आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी होंगे और इसमें अगले हफ्ते सोमवार तक पैसे लगा सकेंगे। ग्रे मार्केट में बात करें तो इसके शेयर काफी मजबूत स्थिति में हैं। पैसे लगाने से पहले चेक करें इश्यू से जुड़ी पूरी ए2जेड डिटेल्स

अपडेटेड Aug 24, 2023 पर 10:08 AM
Vishnu Prakash IPO में 94-99 रुपये के प्राइस बैंड और 150 शेयरों के लॉट में पैसे लगा सकते हैं। एंप्लॉयीज को प्रति शेयर 9 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।

Vishnu Prakash IPO: सरकारी प्रोजेक्ट्स पर काम करने वाली विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया (Vishnu Prakash R Punglia) का आईपीओ आज खुल गया है। इस आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी करने की योजना है। इस इश्यू में अगले हफ्ते सोमवार तक पैसे लगा सकेंगे। ग्रे मार्केट में बात करें तो इसके शेयर काफी मजबूत स्थिति में हैं। आईपीओ के अपर प्राइस बैंड से यह 54 रुपये यानी 54.55 फीसदी की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर हैं। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी के फंडामेंटल्स और फाइनेंशियल्स के आधार पर ही निवेश से जुड़ा फैसला लेना चाहिए। आईपीओ की सफलता के बाद इसके शेयरों की मेनबोर्ड यानी बीएसई और एनएसई पर एंट्री होगी। कंपनी 13 देशी-विदेशी एंकर निवेशकों से 91.77 करोड़ रुपये जुटा चुकी है। इन्हें 99 रुपये के भाव पर 92.7 लाख शेयर जारी हुए हैं।

Vishnu Prakash R Punglia IPO: कंपनी ने एंकर निवेशकों से ₹91.77 करोड़ जुटाए

Vishnu Prakash IPO की डिटेल्स

विष्णु प्रकाश का 308.88 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 28 अगस्त तक खुला रहेगा। इस इश्यू के तहत 94-99 रुपये के प्राइस बैंड और 150 शेयरों के लॉट में पैसे लगा सकते हैं। एंप्लॉयीज को प्रति शेयर 9 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। आईपीओ का आधा हिस्सा क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (QIB) के लिए, 15 फीसदी नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स और 35 फीसदी खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित है। आईपीओ की सफलता के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 31 अगस्त को फाइनल होगा। इसके बाद शेयरों की बीएसई और एनएसई पर 5 सितंबर को एंट्री होगी।


आईपीओ के तहत कंपनी 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 3.12 करोड़ नए शेयर करेगी। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल इक्विपमेंट/मशीनरी खरीदने, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में होगा।

Reliance Retail में कतर इनवेस्टमेंट का भारी-भरकम निवेश, 100 करोड़ डॉलर में मिलेगी इतनी हिस्सेदारी

Vishnu Prakash के बारे में

यह कंपनी इंफ्रास्ट्रक्टर प्रोजेक्ट्स को डिजाइन करती है और उन्हें बनाती है। यह केंद्र और राज्य सरकारों के साथ-साथ ऑटोनॉमस संस्थाओं के लिए भी यह प्रोजेक्ट्स तैयार करती है। इसका कारोबार देश के 9 राज्यों और 1 यूनियन टेरीटरी में फैला है। यह वाटर सप्लाई, रेलवे, रोड और सिंचाई नेटवर्क से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर काम करती है। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो इसका शुद्ध मुनाफा लगातार बढ़ रहा है। वित्त वर्ष 2021 में इसे 18.98 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ था जो अगले ही वित्त वर्ष 2022 में बढ़कर 44.85 करोड़ रुपये और फिर वित्त वर्ष 2023 में बढ़कर 90.64 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।