Tatva Chintan IPO: स्पेशियालिटी केमिकल बनाने वाली गुजरात की इस कंपनी के शेयरों का अलॉटमेंट हो चुका है। अगर आपको इसके शेयर नहीं मिले हैं तो आपका पैसा आज यानी 27 जुलाई को वापस आ जाएगा। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 29 जुलाई को है। BSE और NSE पर लिस्टिंग से पहले ग्रे मार्केट में कंपनी के अनलिस्टेड शेयरों का प्रीमियम बढ़ गया है।
Tatva Chintan के अनलिस्टेड शेयर आज 1150 रुपए प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। जो 26 जुलाई से 90 रुपए ज्यादा है। कंपनी के शेयरों का इश्यू प्राइस 1073-1083 रुपए है। अगर कंपनी 1150 रुपए प्रीमियम पर ट्रेड कर रही है तो इसका मतलब है कि ये शेयर 2233 पर लिस्ट हो सकते हैं। यानी कंपनी के शेयर अपने इश्यू प्राइस से 106 फीसदी ऊपर लिस्ट हो सकते हैं।
ग्रे मार्केट में अनलिस्टेड शेयरों की ट्रेडिंग होती है। कोई भी IPO जब खुलता है तो उसके अनलिस्टेड शेयरों की बोली ग्रे मार्केट में लगने लगती है। इस बोली के आधार पर ही पता चलता है कि अभी किसी इश्यू की वैल्यू क्या है।
Tatva Chintan के शेयर 41.62 P/E पर हैं और इसका मार्केट कैप 240.04 करोड़ रुपए है। जबकि इसकी प्रतिद्वंदी कंपनियों में देखें तो आरती इंडस्ट्रीज का P/E 59.54 और नवीन फ्लोरिन का P/E 73.95 है।