Get App

खुल गया TVS Supply Chain IPO, पैसे लगाएं या नहीं? ये है ब्रोकरेज की राय

TVS Supply Chain IPO: चेन्नई की टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशन्स (TVS Supply Chain Solutions) का आईपीओ आज खुल गया है। 18 एंकर निवेशकों से यह 396 करोड़ रुपये जुटा चुकी है। ग्रे मार्केट में इसके शेयर इश्यू के प्राइस बैंड के अपर प्राइस से अच्छे प्रीमियम लेवल पर हैं। जानिए इस इश्यू में पैसे लगाने को लेकर ब्रोकरेज की क्या राय है

Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Aug 10, 2023 पर 11:27 AM
खुल गया TVS Supply Chain IPO, पैसे लगाएं या नहीं? ये है ब्रोकरेज की राय
TVS Supply Chain IPO: टीवीएस सप्लाई चेन के 880 करोड़ रुपये के आईपीओ में 14 अगस्त तक पैसे लगा सकेंगे।

TVS Supply Chain IPO: चेन्नई की टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशन्स (TVS Supply Chain Solutions) का आईपीओ आज खुल गया है। 18 एंकर निवेशकों से यह 396 करोड़ रुपये जुटा चुकी है। एंकर निवेशकों को कंपनी ने 197 रुपये के भाव पर 2,01,01,522 इक्विटी शेयर जारी किए हैं। अब अगर ग्रे मार्केट की बात करें तो इसके शेयर इश्यू के प्राइस बैंड के अपर प्राइस से 22 रुपये की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर हैं। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी के फाइनेंशियल्स और फंडामेंटल्स के आधार पर निवेश का फैसला लेना चाहिए।

पैसे लगाएं या नहीं, क्या है ब्रोकरेज की राय

घरेलू ब्रोकरेज फर्म जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के मुताबिक इश्यू के प्राइस बैंड का अपर प्राइस 197 रुपये वित्त वर्ष 2023 के ईपीएस के हिसाब से 209 गुना पर है जो पियर्स के मुकाबले एग्रेसिव है। हालांकि फ्रेगमेंटेड इंडियन लॉजिस्टिक्स मार्केट, दिग्गज कंपनियों के ग्रोथ की बेशुमार संभावनाएं और आउटसोर्सिंग ट्रेंड्स के चलते इसके पक्ष में परिस्थितियां हैं। इसके अलावा ब्रोकरेज इसके एसेट-लाइट अप्रोच और अलग-अलग प्रकार की ग्लोबल सर्विसेज, लॉन्ग टर्म कांट्रैक्ट्स के चलते भी इसमें निवेश को लेकर पॉजिटिव है। ऐसे में जियोजीत फाइनेंशियल ने इसे शॉर्ट से लेकर मीडियम टर्म के लिए पैसे लगाने की सलाह दी है और सब्सक्राइब रेटिंग दी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें