Get App

Yatharth Hospital IPO : दूसरे दिन तक 3.03 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू, NII के साथ ही रिटेल निवेशकों ने दिखाई दिलचस्पी

Yatharth Hospital IPO : यथार्थ हॉस्पिटल के आईपीओ को लेकर ग्रे मार्केट में मजबूत डिमांड है। आज यह इश्यू 48 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। यानी कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 348 रुपये के भाव पर हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों को 16 फीसदी का मुनाफा होगा

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Jul 27, 2023 पर 8:24 PM
Yatharth Hospital IPO : दूसरे दिन तक 3.03 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू, NII के साथ ही रिटेल निवेशकों ने दिखाई दिलचस्पी
यथार्थ हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा केयर सर्विसेज के आईपीओ को निवेशकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।

Yatharth Hospital IPO : यथार्थ हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा केयर सर्विसेज के आईपीओ को निवेशकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। आज 27 जुलाई को सब्सक्रिप्शन के दूसरे दिन तक यह इश्यू 3.03 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इश्यू को अब तक 5,01,04,150 शेयरों के लिए बोलियां मिल गई हैं, जबकि ऑफर पर 1,65,17,823 शेयर हैं। नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) के साथ ही रिटेल निवेशकों ने इस आईपीओ में अब तक सबसे अधिक दिलचस्पी दिखाई है। इस आईपीओ में 28 जुलाई तक निवेश करने का मौका है। कंपनी का इरादा इश्यू के जरिए 686.55 करोड़ रुपये जुटाने का है।

किस कैटेगरी में कितना मिला रिस्पॉन्स

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) - 29 फीसदी

नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) - 5.85 गुना

सब समाचार

+ और भी पढ़ें