Get App

Yatra Online ने पेश किया 775 करोड़ का आईपीओ, क्या आपको निवेश करना चाहिए?

यात्रा सबसे बड़ी कॉर्पोरेट सर्विस प्रोवाइडर है। यह इंडिया में तीसरी सबसे बड़ी ऑनलाइन ट्रेवल एजेंट (OTA) हैं। इसका 775 करोड़ का आईपीओ सही समय पर आया है। IPO से मिले पैसे का बड़ा हिस्सा (602 करोड़ रुपये) कंपनी के पास आएगा। इसका इस्तेमाल वह विलय एवं अधिग्रहण, टेक्नोलॉजी, कस्टमर एक्विजिशन आदि पर करेगी। FY17 और FY23 के बीच इस इंडस्ट्री का ग्रोथ रेट 6-8 फीसदी रहा है। अगले पांच साल में इसके 9-11 फीसदी रहने की उम्मीद है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 15, 2023 पर 4:58 PM
Yatra Online ने पेश किया 775 करोड़ का आईपीओ, क्या आपको निवेश करना चाहिए?
अगले पांच साल में कॉर्पोरेट ट्रेवल की ऑनलाइन पहुंच दोगुना हो जाने की उम्मीद है। इसका सीएजीआर 14-15 फीसदी रह सकता है, जो इंडस्ट्री के मुकाबले दोगुना होगा। B2B स्पेस में यात्रा की लीडरशिप पॉजिशन है।

Yatra Online का आईपीओ ऐसे वक्त आया है, जब दुनियाभर में ट्रेवल और टूरिज्म से जुड़ी गतिविधियां चरम पर हैं। यात्रा सबसे बड़ी कॉर्पोरेट सर्विस प्रोवाइडर है। यह इंडिया में तीसरी सबसे बड़ी ऑनलाइन ट्रेवल एजेंट (OTA) हैं। इसका 775 करोड़ का आईपीओ सही समय पर आया है। IPO से मिले पैसे का बड़ा हिस्सा (602 करोड़ रुपये) कंपनी के पास आएगा। इसका इस्तेमाल वह विलय एवं अधिग्रहण, टेक्नोलॉजी, कस्टमर एक्विजिशन आदि पर करेगी। FY17 और FY23 के बीच इस इंडस्ट्री का ग्रोथ रेट 6-8 फीसदी रहा है। अगले पांच साल में इसके 9-11 फीसदी रहने की उम्मीद है। इंटरनेट और स्मॉर्टफोन के बढ़ते इस्तेमाल से ट्रेवल इंडस्ट्री की ऑनलाइन पहुंच FY28 तक 75 फीसदी पहुंच जाने की उम्मीद है। अभी यह 68 फीसदी है।

ट्रेवल इंडस्ट्री की ऑनलाइन पहुंच बढ़ने की उम्मीद

अगले पांच साल में कॉर्पोरेट ट्रेवल की ऑनलाइन पहुंच दोगुना हो जाने की उम्मीद है। इसका सीएजीआर 14-15 फीसदी रह सकता है, जो इंडस्ट्री के मुकाबले दोगुना होगा। B2B स्पेस में यात्रा की लीडरशिप पॉजिशन है। आने वाले दिनों में इसकी टेक्नोलॉजी आधारित ऑफरिंग में मजबूती आने की उम्मीद है। कंपनी का करीब 40 फीसदी रेवेन्यू B2B से आता है, जिस पर कोरोना की महामारी के दौरान काफी मार पड़ी थी। बिजनेस ट्रेवल शुरू होने से यह बिजनेस तेजी से पटरी पर लौट रहा है।

बढ़ती प्रतियोगिता का असर मार्जिन पर पड़ सकता है

सब समाचार

+ और भी पढ़ें