Get App

Zepto IPO: जेप्टो का 9300 करोड़ रुपये का आईपीओ मचा सकता है धमाल, सेबी की मंजूरी मिली

Zepto IPO: Zepto आईपीओ से 80 करोड़ डॉलर से 1 अरब डॉलर तक जुटा सकती है। यह रुपये में 7,500 करोड़ से 9,300 करोड़ होगा। कंपनी के शेयर स्टॉक एक्सचेंजों पर 60 से 90 दिनों के अंदर लिस्ट हो सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड May 08, 2026 पर 6:42 PM
Zepto IPO: जेप्टो का 9300 करोड़ रुपये का आईपीओ मचा सकता है धमाल, सेबी की मंजूरी मिली
जेप्टो का आईपीओ इस साल का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ होगा।

Zepto IPO: क्विक कॉमर्स कंपनी जेप्टो को आईपीओ के लिए सेबी का एप्रूवल मिल गया है। इससे कंपनी के लिए खुद को स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट कराने का रास्ता खुल गया है। इस मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने मनीकंट्रोल को यह जानकारी दी।

Zepto आईपीओ से 80 करोड़ डॉलर से 1 अरब डॉलर तक जुटा सकती है। यह रुपये में 7,500 करोड़ से 9,300 करोड़ होगा। सूत्रों ने बताया कि जेप्टो अब अपडेटेड ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (UDRHP) पर काम करेगी। उन्होंने बताया कि कंपनी 60-90 दिन के अंदर शेयर बाजारों पर लिस्ट हो सकती है।

यह भी पढ़ें: Swiggy Q4 Results: स्विगी का रेवेन्यू 45% उछला, लॉस घटकर 800 करोड़ पर आया

इस बारे में जेप्टो ने मनीकंट्रोल के सवालों के जवाब नहीं दिए। शेयरों की लिस्टिंग के बाद जेप्टो खुद को बहुत जल्द शेयर बाजार पर सूचीबद्ध कराने वाली कंपनी बन जाएगी। जेप्टो की शुरुआत 2020 में हुई थी। यह स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होने वाली अकेली प्योर प्ले क्विक कॉमर्स कंपनी होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें