Get App

Zomato IPO Subscription Status Live: दूसरे दिन तक 4.79 गुना सब्सक्राइब हुआ IPO, QIB पोर्शन 7.06 गुना बुक

Zomato IPO Live Updates: कंपनी के 71.92 करोड़ शेयरों के बदले अब तक 93.61 करोड़ शेयरों की बोली लगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 16, 2021 पर 8:10 AM
Zomato IPO Subscription Status Live: दूसरे दिन तक 4.79 गुना सब्सक्राइब हुआ IPO, QIB पोर्शन 7.06 गुना बुक

Zomato IPO Live Updates: जोमैटो का IPO दूसरे दिन 15 जुलाई तक 4.79 गुना सब्सक्राइब हुआ है। कंपनी के 71.92 करोड़ इक्विटी शेयरों के बदले 344.76 करोड़ शेयरों के लिए बोली लग चुकी है।

रिटेल निवेशकों ने कंपनी के इश्यू में सबसे ज्यााद दिलचस्पी दिखाई है। लिहाजा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व पोर्शन दूसरे दिन तक 4.73 गुना सब्सक्राइब हो चुका है।

नॉन-इंस्टीट्यूशनल या  HNI का पोर्शन अभी तक 45 फीसदी भरा है। कर्मचारियों के लिए रिजर्व हिस्से में दूसरे दिन तक 36 फीसदी बोली लग चुकी है। जबकि QIB (ualified institutional buyers) का हिस्सा 7.06 गुना भर चुका है।

2.30 PM

Zomato का इश्यू दूसरे दिन अब तक 1.30 गुना सब्सक्राइब हो चुकी है। कंपनीने इश्यू के तहत 71.92 करोड़ शेयर जारी किए थे। जबकि अब तक 93.61 करोड़ शेयरों के लिए निवेशक बोली लगा चुके हैं।

एक्सचेंज पर मौजूद सब्सक्रिप्शन डेटा के मुताबिक, रिटेल पोर्शन अब तक 3.90 हुना बुक हुआ है। वहीं नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स का हिस्सा 25 फीसदी भरा है। जबकि एंप्लॉयीज का पोर्शन अभी तक सिर्फ 21 फीसदी भरा है। जबकि QIB का पोर्शन 98 फीसदी सब्सक्राइब हुआ है।

10.30 AM

फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो के IPO की डिमांड पहले दिन जबरदस्त रही। दूसरे दिन अब तक Zomato का IPO 1.14 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। कंपनी के 71.92 करोड़ शेयरों के बदले अब तक 82.12 करोड़ शेयरों के लिए बोली लग चुकी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें