Ztech India का IPO 29 मई से खुलने जा रहा है। इसमें 31 मई तक पैसा लगाया जा सकेगा। पब्लिक इश्यू के लिए प्राइस बैंड 104-110 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 1200 शेयर तय किया गया है। कंपनी 37.30 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। एंकर निवेशक 28 मई को बोली लगा सकेंगे। IPO क्लोज होने के बाद शेयरों की लिस्टिंग 4 जून को NSE SME प्लेटफॉर्म पर हो सकती है। इश्यू में केवल 33.91 लाख नए शेयर जारी होंगे।
