Get App

BJP अपने दम पर नहीं बना पाएगी सरकार, देश में फिर शुरू हो सकता है गठबंधन सरकार का दौर

BJP 243 सीटों पर आगे चल रही है। वह सरकार बनाने के लिए 272 सीटों के जादुई आंकड़े से दूर दिख रही है। ऐसे में उस सरकार बनाने के लिए NDA के सहयोगी दलों पर निर्भर रहना होगा। 2001 में गुजरात का मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार मोदी जीत के आंकड़ों से दूर रह गए हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 04, 2024 पर 6:58 PM
BJP अपने दम पर नहीं बना पाएगी सरकार, देश में फिर शुरू हो सकता है गठबंधन सरकार का दौर
2024 के लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी BJP को बहुमत लायक सीटें दिलाने में नाकाम दिख रहे हैं।

लोकसभा चुनाव के नतीजों को लेकर तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है। NDA 296 सीटों पर आगे चल रही है। लेकिन, बीजेपी सिर्फ 242 सीटों पर आगे हैं। देर रात तक वोटों की गिनती पूरी होने तक इस संख्या में थोड़ा बदलाव हो सकता है। यह संख्या 2-4 बढ़ सकती है या घट सकती है। लेकिन, यह तय हो गया है कि बीजेपी अपने दम पर सरकार बनाने नहीं जा रही है। 2009 के लोकसभा चुनावों के बाद फिर से देश में गठबंधन सरकार का दौर शुरू होता दिख रहा है। बीजेपी सरकार बनाने के लिए 272 सीटों के जादुई आंकड़े से काफी दूर है।

2001 में पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे मोदी

2001 में नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने। इससे पहले उनकी भूमिका भाजपा संगठन में थी। लेकिन, मुख्यमंत्री बनने के बाद से पीएम मोदी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। गुजरात जैसे विकसित राज्य का मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने कई पहल की। प्रशासन और राजकाज के नए मानदंड स्थापित किए। 2002 में गुजरात विधानसभा चुनावों में भाजपा की जबर्दस्त जीत हुई। फिर, 2007 और 2012 के विधानसभा चुनावों में BJP लगातार जीतती रही। पीए मोदी (PM Modi) ने एक तरफ जहां राजनीति के मैदान पर अपनी बादशाहत कायम की तो दूसरी तरफ बतौर मुख्यमंत्री उन्होंने गुजरात की देश में अलग पहचान बना दी। इनवेस्टर्स समिट का आइडिया उन्होंने दिया था, जिसे बाद में कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने इस्तेमाल किया।

2014 में मोदी ने राष्ट्रीय राजनीति में रखा कदम

सब समाचार

+ और भी पढ़ें