Get App

Congress Candidates List: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की आठवीं लिस्ट जारी, सिंधिया और शिवराज के सामने होंगे ये नेता

Congress Candidates List: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने अपने उम्‍मीदवारों की पहली लिस्ट 8 मार्च को जारी की थी। उसमें 39 उम्‍मीदवारों के नाम थे, जिसमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम भी शामिल था। इसके चार दिन बाद यानी 12 मार्च को कांग्रेस ने अपने लोकसभा प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी थी। उस लिस्ट में 43 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 27, 2024 पर 11:53 PM
Congress Candidates List: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की आठवीं लिस्ट जारी, सिंधिया और शिवराज के सामने होंगे ये नेता
Congress Candidates List: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की आठवीं लिस्ट जारी

Congress Candidates List: कांग्रेस (Congress) ने लोकसभा चुनाव (Loksabha Election 2024) के लिए बुधवार को 14 उम्मीदवारों की आठवीं लिस्ट जारी की, जिसमें सबसे प्रमुख नाम मध्य प्रदेश के विदिशा से प्रताप भानु शर्मा और गुना से राव यादवेन्द्र सिंह का है। शर्मा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) और यादवेंद्र सिंह केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) को चुनौती देंगे।

चौहान दो दशक बाद लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं, तो सिंधिया BJP की तरफ से पहली बार गुना से लोकसभा उम्मीदवार हैं। इससे पहले वह गुना से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ते थे, लेकिन चार साल पहले उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया था।

कहां से किसे मिला टिकट?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें