Get App

Election Results: गठबंधन की अटकलों के बीच नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव एक ही फ्लाइट से आ रहे हैं दिल्ली

Election Results 2024: भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनावों में 240 सीटें जीती हैं, जो बहुमत से 32 कम है। जबकि BJP के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के पास 292 सीटें हैं। गठबंधन को अपने सहयोगियों को अपने पक्ष में बने रहने और पक्ष बदलने की जरूरत नहीं होगी

Akhileshअपडेटेड Jun 05, 2024 पर 10:47 AM
Election Results: गठबंधन की अटकलों के बीच नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव एक ही फ्लाइट से आ रहे हैं दिल्ली
Election Results 2024: चिराग पासवान ने बुधवार को कहा कि नीतीश कुमार एनडीए के साथ बने रहेंगे

Election Results 2024: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने लोकसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की है। लेकिन कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के I.N.D.I.A. ग्रुप की कड़ी चुनौती और अप्रत्याशित प्रदर्शन के चलते बीजेपी अकेले दम पर बहुमत हासिल करने में विफल रही है। अब केंद्र में अगली सरकार बनाने के लिए जोर-शोर से बातचीत चल रही है। इस बीच, बिहार के मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के प्रमउख नीतीश कुमार और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव बुधवार (5 जून) को एक ही फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

खबरों के मुताबिक, बिहार के दोनों नेता सुबह 10:30 बजे विस्तारा की फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। दरअसल, तेजस्वी यादव I.N.D.I.A. और नीतीश कुमार NDA की मीटिंग में शामिल होने दिल्ली आ रहे हैं। संयोग से दोनों एक ही फ्लाइट से आ रहे हैं।

सभी की निगाहें इस बात पर होंगी कि फ्लाइट में दोनों नेताओं के बीच क्या बातचीत होती है, क्योंकि कांग्रेस के नेतृत्व वाला I.N.D.I.A. ब्लॉक केंद्र में सरकार बनाने की संभावना पर विचार कर रहा है। बिहार के मुख्यमंत्री के बीजेपी में शामिल होने से कुछ महीने पहले ही नीतीश और तेजस्वी गठबंधन के साथी थे।

JDU ने I.N.D.I.A. के साथ जाने से किया इनकार

सब समाचार

+ और भी पढ़ें