Loksabha Election 2024: भारत के चुनाव आयोग (Election Commission of India) ने राज्य-संचालित फाइनेंशियल सर्विस संगठनों जैसे कि बैंकों में अधिकारियों के ट्रांसफर और पदोन्नति की अनुमति दी है। हालांकि जिन लोगों को मतदान में ड्यूटी लगी है, उन्हें ट्रांसफर नहीं किया जायेगा। फिर भी पैनल ने चुनाव खत्म होने तक किसी भी नई नियुक्ति को रोक दिया है। “आदर्श आचार संहिता (model code of conduct (MCC) के तहत, आयोग को अधिकारियों की पदोन्नति या ट्रांसफर पर कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते कि किसी भी चुनाव कार्य में शामिल किसी भी अधिकारी को चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने तक कार्यमुक्त या पदच्युत न किया जाए। इसके अलावा, भर्ती या नई नियुक्ति को चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक स्थगित कर दिया जाएगा। ” चुनाव पैनल ने 28 मार्च को वित्त मंत्रालय (finance ministry) को लिखे एक पत्र में ऐसा कहा है।
