विदेश मंत्री एस. जयशंकर (S. Jaishankar) ने मंगलवार (2 अप्रैल) को जवाहरलाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) तथा चीन द्वारा भारतीय क्षेत्र के कुछ हिस्सों पर कब्जे जैसी समस्याओं के लिए अतीत की गलतियां जिम्मेदार हैं। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत को स्थायी सदस्यता की पेशकश किए जाने के समय के इसके रुख का जिक्र करते हुए जयशंकर ने दावा किया कि एक समय था जब देश के पहले प्रधानमंत्री नेहरू ने कहा था, "भारत बाद में, चीन पहले।"
