Get App

Uttar Pradesh Lok Sabha Chunav Phase 2: नोएडा में मतदान आज, क्या महेश शर्मा तीसरी बार खिला पाएंगे कमल? गाजियाबाद में ​किसके बीच मुकाबला

Lok Sabha Election Phase 2: गौतम बुद्ध नगर संसदीय क्षेत्र बुलंदशहर और गौतम बुद्ध नगर जिलों को कवर करता है। इसमें 5 विधानसभा क्षेत्र- नोएडा, जेवर, दादरी, सिकंदराबाद और खुर्जा शामिल हैं। गाजियाबाद संसदीय क्षेत्र में 5 विधानसभा सीट आती हैं- लोनी, मुरादनगर, साहिबाबाद, गाजियाबाद और धौलाना। गौतम बुद्ध नगर संसदीय क्षेत्र से BJP के डॉ. महेश शर्मा तीसरी बार मैदान में हैं

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Apr 26, 2024 पर 8:25 AM
Uttar Pradesh Lok Sabha Chunav Phase 2: नोएडा में मतदान आज, क्या महेश शर्मा तीसरी बार खिला पाएंगे कमल? गाजियाबाद में ​किसके बीच मुकाबला
गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट साल 2008 में अस्तित्व में आई थी।

Uttar Pradesh Lok Sabha Election 2024 Phase 2: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत देश में विभिन्न क्षेत्रों में 26 अप्रैल को वोटिंग हो रही है। उत्तर प्रदेश की गौतम बुद्ध नगर और गाजियाबाद लोकसभा सीट पर भी मतदान शुरू हो गया है। प्रदेश में कुल 80 लोकसभा सीट हैं और सभी सात चरणों में यूपी में वोटिंग निर्धारित है। गाजियाबाद लोकसभा सीट की बात करें तो चुनाव लड़ने वाले प्रमुख उम्मीदवारों में भारतीय जनता पार्टी से अतुल गर्ग, कांग्रेस से डॉली शर्मा और बहुजन समाज पार्टी से नंदकिशोर पुंढीर शामिल हैं। इस सीट पर समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस के साथ गठबंधन के चलते अपना उम्मीदवार नहीं उतारा है।

गाजियाबाद लोकसभा सीट साल 2008 में अस्तित्व में आई थी। 2009 से इस सीट पर BJP का कब्जा रहा है। तब, राजनाथ सिंह, जो अब भारत के रक्षा मंत्री हैं, इस लोकसभा क्षेत्र से जीते थे। 2019 के लोकसभा चुनाव में गाजियाबाद में बीजेपी के विजय कुमार सिंह यानी वीके सिंह ने 9,44,503 वोटों के साथ बड़ी जीत हासिल की थी। 5,01,500 वोटों के भारी अंतर से गाजियाबाद सीट उनकी झोली में गई थी। इस संसदीय क्षेत्र में 5 विधानसभा सीट आती हैं- लोनी, मुरादनगर, साहिबाबाद, गाजियाबाद और धौलाना। इन क्षेत्रों में कुल मिलाकर 29.02 लाख रजिस्टर्ड मतदाता हैं।

गौतम बुद्ध नगर सीट पर इस बार किसके बीच मुकाबला?

अब बात करते हैं गौतम बुद्ध नगर की। इस बार के लोकसभा चुनावों में इस सीट से मैदान में उतरे लोगों में बहुजन समाज पार्टी के राजेंद्र सिंह सोलंकी, भारतीय जनता पार्टी के डॉ. महेश शर्मा और समाजवादी पार्टी के राहुल अवाना शामिल हैं। I.N.D.I.A. ब्लॉक का सहयोगी होने के नाते कांग्रेस ने इस बार गौतम बुद्ध नगर से अपना कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें