भारत में राजनीतिक शक्ति को आकार देने में हिंदी पट्टी या हिंदी बेल्ट एक बड़ा फैक्टर है। नौ राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों - बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और चंडीगढ़ ये वो राज्य हैं, जो अक्सर ये तय करते हैं कि दिल्ली में सरकार किसकी बनेगी। News18 एग्जिट पोल में BJP के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन के लिए खुश खबरी आ रही है और एक बार फिर भगवा पार्टी जीत की ओर बढ़ती दिख रही हैं।