Lok Sabha Election Date 2024: निर्वाचन आयोग (ECI) ने 16 मार्च को देश के अगले आम चुनावों की घोषणा कर दी जो 19 अप्रैल को शुरू होकर 7 चरणों में समाप्त होंगे। जबकि देश भर में नतीजे एक साथ 4 जून को घोषित किए जाएंगे। यह दुनिया की सबसे बड़ी चुनावी प्रक्रिया होगी। इस चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार सत्ता में आने का प्रयास करेंगे, वहीं विपक्षी दल उनका विजय रथ रोकने के लिए पूरा दमखम लगाएंगे।
